बरगदवा पुलिस ने की पैदल गस्त: दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, रोशनी दुरुस्त रखने की दी हिदायत – Bakuldiha(Nichlaul) News

5
Advertisement

बरगदवा पुलिस ने ठंड और घने कोहरे के मद्देनजर गुरुवार रात कस्बे के दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि सभी प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से क्रियाशील अवस्था में हों। कैमरों का रुख दुकान के प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्र की ओर होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, रात के समय दुकानों के बाहर और भीतर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से नजर रखी जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठंड और कोहरे के कारण चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही, दुकानों को समय पर बंद करने, नकदी कम रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के जागरूकता अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
यहां भी पढ़े:  प्रधान जी के दावे-वादे: तेजवापुर ब्लॉक की हेमरिया पंचायत के प्रधान से खास बातचीत - Tejwapur(Bahraich) News
Advertisement