खैरीघाट में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार: मारपीट, छेड़छाड़ और चोरी के मामलों में हुई कार्रवाई – Shivpur(Bahraich) News

4
Advertisement

बहराइच में खैरीघाट थाने की पुलिस ने गुरुवार शाम बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मारपीट, छेड़छाड़ और चोरी के मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि इमामगंज पेट्रोल पंप निवासी जुमई पुत्र मैकू, जलील उर्फ हगनू पुत्र होरीलाल और नसरुद्दीन पुत्र अब्बास को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, बरदहा कला गांव निवासी छोटकन पुत्र मेवालाल को छेड़छाड़ के मामले में पकड़ा गया। वहीं, बख्तावर पुरवा निवासी दुर्गेश पुत्र जिमीदार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, चंदेश्वर प्रकाश मिश्रा, रामदयाल गिरी, कपिल मुनि राय, कांस्टेबल अरविंद राव, हनुमान यादव, अवधेश यादव और शिवकुमार पांडे शामिल रहे।
Advertisement