थाना चौक पुलिस का पैदल गश्त अभियान: शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने का उद्देश्य – Laxmipur Khurd(Nichlaul) News

3
Advertisement

एसपी महराजगंज के निर्देश पर थाना चौक पुलिस ने जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया। थानाध्यक्ष चौक ओपी गुप्ता ने अपने टीम के साथ थाना क्षेत्र के बाजार, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। पुलिस ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस पैदल गश्त से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे असामाजिक तत्वों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
Advertisement