सिसवा के हरपुर पकड़ी में बाइक-ट्रक भिड़ंत, बाप-बेटा गंभीर घायल: हरपुर पकड़ी शिव मंदिर के पास हादसा, चालक गिरफ्तार – Bandi Dhala(Nichlaul) News

6
Advertisement

सिसवा विकास खंड के हरपुर पकड़ी स्थित बऊरहवा बाबा शिव मंदिर के पास आज सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक बाइक और गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन, वहां मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए चालक और ट्रक को पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि ट्रक और चालक दोनों उनकी हिरासत में हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलने तक दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Advertisement