महाराजगंज: सिसवा में खूनी संघर्ष,जमीन के विवाद में सगे भाई-भाभी ने फोड़ा सिर

28
Advertisement


रिपोर्ट:गजेंद्र गुप्त।

महराजगंज (कोठीभार): सिसवा विकास खंड के ग्रामसभा पकड़ी चौबे में शनिवार को जमीनी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद में दो भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में पीड़ित दंपति को गंभीर चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, पकड़ी चौबे निवासी सूर्यप्रकाश पांडेय और उनके भाई के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे विवाद इतना बढ़ा कि भाई और भाभी ने आपा खो दिया और सूर्यप्रकाश पर
लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।बीच-बचाव करने आयी सूर्यप्रकाश की पत्नी को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। हमले में पति-पत्नी दोनों के सिर फट गए और वे लहूलुहान हो गए। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सगे रिश्तों का कत्ल करते हुए हमलावर प्रहार कर रहे हैं।
पीड़ित सूर्यप्रकाश पांडेय ने खून से लथपथ हालत में कोठीभार थाने पहुंचकर तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। वायरल वीडियो और तहरीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।

> “पीड़ित पक्ष से लिखित तहरीर मिली है। वायरल वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
> — धर्मेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, कोठीभार

Advertisement