श्रावस्ती जिले में आज सुबह घने कोहरे ने पूरे माहौल को ढक लिया। तराई क्षेत्र पूरी तरह कोहरे की मोटी चादर में लिपटा दिखाई दिया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह से ही विज़िबिलिटी बेहद कम हो गई, और हाईवे से लेकर ग्रामीण मार्गों तक वाहनों की गति काफी धीमी हो गई। ड्राइवरों को कुछ ही मीटर दूर तक रास्ता दिखाई दे रहा था, जिसके कारण लोग अत्यधिक सावधानी के साथ सफर करते दिखे। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण सुबह की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। कई जगहों पर लोग देर तक अपने घरों से बाहर नहीं निकले। विकासखंड सिरसिया क्षेत्र में सोमवार सुबह घना कोहरा इस कदर छाया रहा कि पूरे इलाके में विज़िबिलिटी बेहद कम हो गई। तराई क्षेत्र में सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तरह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।






































