श्रावस्ती में बच्ची पर कुत्ते का हमला:चेहरे पर गंभीर चोटें, हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर

8
Advertisement

श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुरहरी गांव में एक 6 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। घर के बाहर खेल रही बच्ची के चेहरे और एक आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण दिलीप की बेटी सौम्या घर से थोड़ी दूर पर खेल रही थी, तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख कुत्ता बच्ची को छोड़कर भाग गया। तब तक बच्ची का चेहरा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। घटना के बाद परिजन बच्ची को तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने देर रात बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खतरे से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यहां भी पढ़े:  उमर ने 24 गेंदों पर बनाए 72 रन:नेशनल क्रिकेट ट्रॉफी में गिन्नीनगर और चौधरी इलेवन विजयी
Advertisement