बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र स्थित बख्शीपुरा इलाके में सोमवार सुबह एक मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बख्शीपुरा के घोसियन बाग मोहल्ले में मनोज सिन्हा अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनके मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मकान के निचले हिस्से में रह रहे परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। गृह स्वामी मनोज सिन्हा ने तत्काल स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर नगर क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त मिश्रा और दमकल कर्मी आधे घंटे के भीतर मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गृह स्वामी मनोज सिन्हा के अनुसार, मकान के ऊपरी हिस्से में बड़ी संख्या में बाइकों के पार्ट्स रखे हुए थे, जो आग में जलकर खाक हो गए। अग्निकांड में कुल 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बहराइच में मकान में लगी आग: 10 लाख के ऑटो पाट्स जलकर राख, दमकल कर्मियों ने 2 घंटे में पाया काबू – Bahraich News