गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान सोमवार को जारी रहा। इस दौरान टीम ने गैंसड़ी बाजार के बूथों पर घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची के अद्यतन और शुद्धिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नए मतदाताओं को जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का कार्य तेजी से किया गया। अभियान के तहत गैंसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने भी बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि यह सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र का महायज्ञ है। घर-घर जाकर मतदाता जोड़ना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र, नगर पंचायत गैंसड़ी के अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय सैनी, दयाराम प्रजापति और हरीश चंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गैंसड़ी में मतदाता पुनरीक्षण अभियान जारी:पूर्व विधायक ने बूथों का निरीक्षण किया