महराजगंज में महिला से मारपीट का आरोप: जमीनी विवाद में दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी – Sekhui(Nichlaul) News

6
Advertisement

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुरमीर में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामपुरमीर निवासी शांति देवी पत्नी संदेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को उनके पट्टीदार गुंजा देवी और राजू ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शांति देवी के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस मारपीट में शांति देवी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शांति देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी गुंजा देवी और राजू के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement