नगर पंचायत बृजमनगंज में सोमवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और प्रभात फेरी का डेमो किया गया। इसका शुभारंभ नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह कार्यक्रम राम करन दास ग्रामीण विकास समिति, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कलाकारों ने अपने डेमो नाटक के माध्यम से साफ-सफाई, गीले-सूखे कूड़े के प्रबंधन और शौचालय के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा सहित सभी सभासद और कर्मचारी उपस्थित रहे।
बृजमनगंज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का डेमो: नुक्कड़ नाटक और प्रभात फेरी से दिया स्वच्छता का संदेश – Brijmanganj(Maharajganj) News