इटवा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बिजली बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं से लगभग दस लाख रुपये जमा कराए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 110 बकाया उपभोक्ताओं का पंजीकरण भी किया गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने इटवा, खुनियांव फीडर के करही खास और बेलवा फीडर के कठौतिया क्षेत्रों तथा पोखरभिटवा में जगह-जगह शिविर लगाए। इन शिविरों में बकाया उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें बिजली बिल से संबंधित परामर्श और बिल में छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ राजकुमार यादव ने बताया कि सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को छूट देने के लिए बिजली बिल राहत योजना 1 दिसंबर से लागू की गई है। उन्होंने कहा कि काफी समय से बिजली का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं से शिविरों में आकर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई। इस दौरान एसडीओ राजकुमार यादव के साथ अवर अभियंता राहुल भारती और व्यास जी चतुर्वेदी, पवन यादव, अंछनी मद्धेशिया, अमित, विशाल शर्मा, शुभम चतुर्वेदी तथा अब्दुल लतीफ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इटवा में बिजली राहत योजना में दस लाख जमा:विद्युत उपकेंद्रो के बिभिन्न स्थानो पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को छूट का लाभ लेने को किया प्रेरित