नेपाल जा रहा ट्रक कोहरे की वजह से पलटा: बनारस से कोयला लेकर जा रहा था, महराजगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर हादसा हुआ – Nautanwa(Nautanwa) News

2
Advertisement

महाराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक मालवाहक ट्रक पलट गया। हादसा बाईपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रक उत्तर प्रदेश के बनारस से कोयला लादकर नेपाल के भैरहवा जा रहा था। ओवरब्रिज के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से यह पलट गया। ट्रक चालक कौशल ने बताया कि इस दुर्घटना से ट्रक और उस पर लदे कोयले दोनों को काफी नुकसान हुआ है। कोयला सड़क पर बिखर गया। सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना मिली थी, लेकिन इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। सोनौली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यहां भी पढ़े:  बस्ती के केंद्रीय विद्यालय में कार्यपुस्तिकाएं वितरित:छात्रों को स्वाध्याय और अभ्यास के लिए मिलीं विषयवार पुस्तिकाएं
Advertisement