प्रधान जी के दावे-वादे: जरवल ब्लॉक की पुरैनी पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Jarwal(Bahraich) News

5
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के जरवल ब्लॉक की पुरैनी पंचायत के प्रधान सलमान अहमद से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मेरा नाम सलमान अहमद है। मैं ग्राम हिशांपुर का प्रधान प्रतिनिधि हूँ। यह जरवल ब्लॉक में पड़ता है और जिला बहराइच में स्थित है। हमारे गाँव में जो विकास कार्य हुए हैं, उनमें नाली निर्माण, खड़ंजा बिछाना और इंटरलॉकिंग सड़कें शामिल हैं। इससे पहले जो कार्य हुआ था, वह सभी जानते हैं कि गाँव में कोई विकास नहीं हुआ था। हमने इन पाँच वर्षों में बहुत विकास कार्य किए हैं। गाँव की लगभग सभी सड़कें बन चुकी हैं, कुछ सड़कें अभी बाकी हैं जिन्हें बनाया जाना है। आम जनता और पूरा गाँव जानता है कि हमने क्या कार्य किया है। लोग उन्हीं को वोट दें जो विकास कार्य करते हैं। चाहे कोई भी प्रधान हो, जो विकास करे, उसी को वोट देना चाहिए। और विकास हमारे गाँव के लिए एक बहुत आवश्यक कार्य है, क्योंकि लोग किसी भी प्रधान को इसलिए चुनते हैं ताकि वह गाँव का विकास करे। इसीलिए, हमने जो कार्य किया है, वह पूरा गाँव जानता है। यह दैनिक भास्कर न्यूज़ है। यह एक विश्वसनीय समाचार माध्यम है। इसे डाउनलोड करके आप इस पर विश्वास के साथ जानकारी ले सकते हैं। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement