डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। बयारा क्षेत्र के सिलोखरा चौराहा पर ग्रामीणों ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण ठंड के बावजूद डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने अभी तक भीड़भाड़ वाले चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिलोखरा चौराहा एक व्यस्त स्थान है जहां चारों दिशाओं से लोगों का आवागमन लगा रहता है। सरकारी अलाव की व्यवस्था न होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र के असलम चौधरी, पप्पू, सलमान खान, मतिबुल्लाह, राम मिलन, अशोक और आबिद सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सिलोखरा चौराहा पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने की अपील की है।
सिलोखरा चौराहा पर अलाव की मांग:डुमरियागंज प्रशासन ने अभी तक नहीं की व्यवस्था