बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र में टीकाकरण के बाद एक तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को बुधवार शाम टीका लगाया गया था और गुरुवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्चे को गलत टीका लगाया गया, जिसके बाद उन्होंने एएनएम के खिलाफ थाने में तहरीर दी और स्वास्थ्य अधिकारियों से शिकायत की। यह घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के रायडीह गांव की है। गांव निवासी तुलसीराम के तीन माह के बेटे बुध सागर को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एक एएनएम ने टीका लगाया था। बच्चे के चाचा ने बताया कि टीका लगने के बाद बच्चा शांत हो गया था और अगले दिन उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को गलत टीका लगाया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा परिजनों की तहरीर के आधार पर पयागपुर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण से बच्चों की मौत नहीं होती है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
टीकाकरण के बाद मासूम की मौत: परिजनों ने गलत टीका लगाने का आरोप लगाया, इंजेक्शन लगने के बाद शांत हुआ – Bahraich News