भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कुसम्ही तैय्यबपुर में शुक्रवार को एक फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांव के 24 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया। शिविर का आयोजन हल्का लेखपाल अरुण सिंह की अगुवाई में किया गया। इस दौरान सचिव हरिराम चौधरी और पंचायत सहायक ममता साहू भी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री न कराने पर किसान उत्थान के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इस अवसर पर लक्ष्मण चौधरी, कबूला, गीता, माता प्रसाद, इंद्रेश और दुखहरन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
24 किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्री:भनवापुर के कुसम्ही तैय्यबपुर में लगा शिविर