महसी में शुक्रवार को होमगार्ड जवानों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह से मुलाकात कर एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने एक सीआरओ की जांच रिपोर्ट को आधारहीन बताते हुए उस पर सवाल उठाए और पांच सदस्यीय टीम से मामले की जांच कराने की मांग की है। SDM पर तहसील परिसर में दौड़ लगवाने का आरोप सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट-एसडीएम महसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक दिव्यांग व्यक्ति को मिलवाने से नाराज एसडीएम ने उन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें तहसील परिसर में दौड़ लगवाई। इस घटना के बाद पीड़ित होमगार्ड राजाराम शुक्ल, रमाकांत मिश्र और राम कुमार तिवारी ने अपने साथियों के साथ विधायक सुरेश्वर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल भास्कर, महामंत्री हरिद्वार पांडेय और जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। विधायक सुरेश्वर सिंह ने होमगार्ड जवानों को निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल भास्कर ने कहा कि जवानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को संगठन की आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। विधायक बोले- सीएम योगी के सामने रखेंगे मामला विधायक सुरेश्वर सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने होमगार्ड जवानों को अपने सभी संबंधित दस्तावेज तैयार करने को कहा है। इन दस्तावेजों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ताकि उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इससे पहले भी महसी में एसडीएम और अधिकताओं के बीच में उनके व्यवहार के प्रति नाराजगी 29 जुलाई 2025 को सामने आई थी जिसमें अधिवक्ताओं ने जनप्रतिनिधि व शासन से स्थानांतरण की मांग की थी और अभी वर्तमान स्थिति में भी अधिवक्ताओं का एसडीएम कोर्ट बहिष्कार चल रहा है।
महसी एसडीएम पर अभद्रता का आरोप: होमगार्ड जवानों ने विधायक से की शिकायत, निष्पक्ष जांच का आश्वासन – Mahsi News