अवैध मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त: खनन अधिकारी ने वाहन को बहुआर पुलिस यार्ड में खड़ा किया – Bahuar(Nichlaul) News

5
Advertisement

महाराजगंज में खनन अधिकारी ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बढ़या टोला गेठियहवा जंगल से अवैध मिट्टी खनन कर लाई जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। अधिकारी ने अवैध मिट्टी से लदी इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर बहुआर पुलिस चौकी के पास बने पुलिस यार्ड में खड़ा करवा दिया है। खनन अधिकारी अजीत कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि बढ़या टोला गेठियहवा गांव के पास जंगल में अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए, वे तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर उन्होंने अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। इसे कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement