उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने शुक्रवार को बलरामपुर जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला-बाल कल्याण से जुड़े विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, चिकित्सीय सुविधाओं और महिला रोगियों को दी जा रही सेवाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके बाद, श्रीमती चौधरी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बलरामपुर देहात का निरीक्षण किया। इस अवसर पर, विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत ट्रैक सूट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। माननीय उपाध्यक्ष ने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया और महिला बंदियों से संवाद किया। उन्होंने महिला बंदियों को कारागार में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध पाई गईं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बलरामपुर देहात की शिक्षिकाएं और जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिक उपस्थित रहे। यहां देखिए तस्वीरें…
राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने किया बलरामपुर का दौरा:महिला अस्पताल, स्कूल और जेल का निरीक्षण किया; अस्पताल में साफ-सफाई जांचा