सिंदुरिया में वाहनों की चेकिंग: यातायात नियम उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई – Mithaura(Maharajganj) News

4
Advertisement

सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट तथा सीट बेल्ट के प्रयोग की विशेष रूप से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और अधूरे कागजात पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
यहां भी पढ़े:  गोपाला में रामजनकी मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा: 551 कन्याओं ने किया कलश धारण - Puraina(Maharajganj sadar) News
Advertisement