प्रभारी मंत्री ने विकास-कानून व्यवस्था पर लगाई फटकार:योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें काम

3
Advertisement

बलरामपुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने बलरामपुर जनपद में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी योजना में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य समय पर पूरे होने चाहिए। मंत्री सचान ने जल जीवन मिशन की प्रगति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य तुरंत पूरा किया जाए और पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम-कुसुम योजना, 15वां वित्त आयोग और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ग्राम और विधानसभा स्तर पर शिविर लगाकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और ऋण से जोड़ने पर जोर दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने, IGRS शिकायतों का समय पर निस्तारण करने और बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने की भी चेतावनी दी। इस समीक्षा बैठक में विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ला, राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरू सिंह, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, विधायक गैसड़ी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज में धोखाधड़ी-गबन का वांछित गिरफ्तार: निचलौल पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल - Nichlaul News
Advertisement