बरवाकला में दीवार बनाने को लेकर विवाद: पुलिस ने पुलिस को दी तहरीर, दो पर केस दर्ज – Sekhui(Nichlaul) News

3
Advertisement

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बरवाकला में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरवाकला निवासी गुलाब सिंह पुत्र मुन्नी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह अपनी दीवार बनवा रहा था। तभी गांव के सुखसागर शर्मा और उनकी पत्नी कालिंदी शर्मा वहां आए और गाली-गलौज करते हुए दीवार बनाने से रोकने लगे। गुलाब सिंह के मना करने पर दोनों पति-पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया और गढ़ासी व ईंट से उस पर हमला कर दिया। इस मारपीट में गुलाब सिंह की आंख में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। गुलाब सिंह ने थानाध्यक्ष से दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सुखसागर और कालिंदी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 110, 115(2), 118(1), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement