महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार आठ लोग अंदर फंस गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बोलेरो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घुघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो परतावल मार्ग से निचलौल की ओर तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान शिकारपुर से घुघली की तरफ आ रही एक स्विफ्ट कार से उसकी टक्कर हो गई। बताया गया कि बोलेरो में सवार लोग गोरखपुर के पिपराइच में परीक्षा देकर निचलौल लौट रहे थे। बोलेरो में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें अफसाना खातून (डिगही), गुलहफ्सा खातून, अस्मिता सेन (छीतौना), अब्दुल रऊफ अंसारी (डिगही) और अंश शामिल थे। हादसे में अफसाना खातून और अस्मिता सेन को चोटें आई हैं। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया।
महाराजगंज में बोलेरो कार से टकराकर पलटी: 8 घायल दो की हालत गंभीर, बोलेरो चालक को हिरासत में – Maharajganj News