फरेन्दा में श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हुई शामिल, आयोजकों को दिया धन्यवाद – Barat Garha(Pharenda) News

3
Advertisement

महराजगंज के फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध माँ कण्टाइन देवी मंदिर में श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 6 फरवरी 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस महायज्ञ में फरेन्दा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सुश्री ईशू चौरसिया शामिल हुईं। सुश्री चौरसिया ने माँ कण्टाइन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद, उन्होंने यज्ञ परिसर में आयोजित रामलीला के मंच पर पहुंचकर उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ समिति के आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया। सुश्री चौरसिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रकृति और आत्मा की शुद्धता बनी रहती है, साथ ही धन-धान्य की पूर्णता भी आती है। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के जीवन लीलाओं से धर्म के अनुपालन की सीख लेने पर जोर दिया। इस दौरान मंच पर श्री श्री रुद्र महायज्ञ समिति के व्यवस्थापक गौरीशंकर पाण्डेय, माँ कण्टाइन देवी मंदिर के पुजारी, दिलीप चौरसिया, मुरारी प्रसाद, प्रेम शंकर पाण्डेय, अजय सिंह व यज्ञाचार्य और अन्य पुरोहित गण मौजूद रहे। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भी उपस्थित थे।
Advertisement