कोठीभार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यह घटना सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा कटहरी बाजार में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। कटहरी खुर्द निवासी दहारी भारती (65 वर्ष) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुजुर्ग को करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटता ले गया। ग्रामीणों और राहगीरों के शोर मचाने पर चालक वाहन को उनके ऊपर से निकालते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल दहारी भारती को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
कोठीभार में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल: ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सिसवा सामुदायिक केंद्र भेजा – Sabaya(Nichlaul) News