बस्ती के महसो उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित:कल RDSS योजना के तहत तार बदलने का कार्य

10
Advertisement

महसो विद्युत उपकेंद्र और इससे जुड़े क्षेत्रों में 09 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान 33 KV मेन लाइन पर तार बदलने और नए पोल लगाने के कार्य के कारण होगा। यह कार्य 33/11Kv महसो विद्युत उपकेंद्र की 33 KV मेन लाइन पर RDSS योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करना है। कार्य के चलते महसो उपकेंद्र के साथ-साथ बनकटी और कुदरा पावर हाउस से होने वाली विद्युत सप्लाई भी प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

यहां भी पढ़े:  इंडियन बैंक आरसेटी में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन: 35 महिलाओं को मिला पत्र, एमएलसी ने कहा-प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर - Kaudaha(Mahsi) News
Advertisement