इटवा विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को आयोजित बिजली बिल राहत योजना शिविर में 115 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान बकाया बिल के रूप में 8.12 लाख रुपये भी जमा कराए गए। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बकाया उपभोक्ताओं से संवाद किया और उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित परामर्श भी दिया गया और बिल में छूट के बारे में जानकारी दी गई। अवर अभियंता अंकुश सिंह भदौरिया ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना 1 दिसंबर से लागू की गई है और इसके तहत जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं से अपील की कि वे शिविर में आकर अपने बिल जमा करें और योजना का लाभ उठाएं। इस दौरान एसडीओ विवेक कुमार, अवर अभियंता अंकुश सिंह भदौरिया, पवन यादव शुभम द्विवेदी, शुभम चतुर्वेदी, चंद्र भान सिंह, मंजीत कुमार और राजीव कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
इटवा में बिजली बिल राहत योजना शिविर का आयोजन:115 उपभोक्ताओं का पंजीकरण, 8.12 लाख रुपये जमा कराए गए