सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित उच्च कंपोजिट विद्यालय गोनरा में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, नए कानूनों और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति पुलिस टीम ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को दैनिक जीवन में होने वाले विभिन्न अपराधों से बचने के उपाय बताए। सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने जिले में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला अपराध की रोकथाम, सुरक्षा के उपाय, साइबर क्राइम से बचाव और आत्मरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने बच्चों को मिशन शक्ति 5.0 के स्टिकर भी वितरित किए और विद्यालय परिसर में चस्पा किए। टीम ने बताया कि प्रदेश के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित हैं, जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों के बारे में भी बताया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपनिरीक्षक बबुना यादव, उपनिरीक्षक गोरखनाथ, कांस्टेबल बेचन यादव और महिला कांस्टेबल नीलम शामिल रहे।
मिशन शक्ति: गोनरा विद्यालय में छात्रों को किया जागरूक:महिला सुरक्षा, नए कानूनों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई