बहराइच के समदा गोड़ियापुरवा गांव में सोमवार रात एक भेड़िए ने बच्चे पर हमला कर दिया। भेड़िया बच्चे को खींचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन शोर मचाने पर वह भाग गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना सोमवार रात उस समय हुई जब रामदुलारी अपने पति ननकई (45) और बच्चे अनुज के साथ घर के बाहर अलाव ताप रही थीं। अचानक पीछे से आए भेड़िए ने अनुज को खींचने की कोशिश की। रामदुलारी के शोर मचाने पर भेड़िया जंगल की ओर भाग गया। भेड़िए के हमले से ननकई दहशत में आकर जमीन पर गिर पड़े और कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। रामदुलारी को भी इस दौरान चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और ग्राम प्रधान रामकिशुन पाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को रात के समय अकेले बाहर न निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी है। तराई क्षेत्र में भेड़िए के लगातार हो रहे हमलों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
बहराइच में भेड़िए ने बच्चे पर हमला किया: समदा गोड़ियापुरवा में दहशत, वन विभाग टीम पहुंची – Baundi(Kaisarganj) News