श्रावस्ती में अपर पुलिस अधीक्षक का सघन चेकिंग अभियान:अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए संदिग्धों की जांच

7
Advertisement

श्रावस्ती जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के नेतृत्व में एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना को० भिनगा क्षेत्र के सिविल लाइन और नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती के अंतर्गत संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस, महिला थाना और यातायात पुलिस बल ने पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। इसका मुख्य लक्ष्य अपराधों पर नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना है। पुलिस टीमों ने वाहनों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की और संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों से पूछताछ भी की। यह पहल जनसुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यहां भी पढ़े:  50 हजार मतदाताओं के नाम कटने की आशंका:महादेवा में विधानसभा में एसआईआर प्रक्रिया के तहत सत्यापन जारी
Advertisement