निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम कर्महिया में संदीप निषाद (पुत्र रामबचन) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान जीएन के अनुसार, संदीप दो दिनों से बीमार चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे परिजन उसे इलाज के लिए निचलौल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप के पिता रामबचन परिवार का पालन-पोषण करने के लिए लंबे समय से बाहर मजदूरी कर रहे हैं। संदीप के कुल तीन भाई-बहन थे, जिनमें दो भाई और एक बहन शामिल हैं। परिवार में अभी किसी की शादी नहीं हुई थी। संदीप की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
महराजगंज में युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत: परिजनों में मचा कोहराम, मौत के कारणों की पड़ताल जारी – barohia(Nichlaul) News