चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गनेशपुर टोला दमका में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चौक पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गनेशपुर टोला दमका निवासी रामप्यारे (पप्पू चौधरी) पुत्र झिनकू (लगभग 30 वर्ष) मंगलवार दोपहर अपने कमरे में मरणासन्न अवस्था में मिले थे। उनकी पत्नी सरोज ने उन्हें देखा और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए निचलौल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना चौक पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि परिजनों के अनुसार, मृतक रामप्यारे किसी बीमारी से ग्रसित थे और उनका कई स्थानों पर इलाज कराया गया था, लेकिन वे ठीक नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
महराजगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत: कमरे में मरणासन्न मिले, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा – Chauk bazar(Nichlaul) News