बहराइच के महसी क्षेत्र से तीन युवाओं ने 600 किलोमीटर दूर स्थित श्री वृंदावन धाम के लिए पदयात्रा शुरू की है। यह यात्रा खैरीघाट थाना क्षेत्र के थैलिया ग्राम पंचायत के बदुआपुर गांव से प्रारंभ हुई। इन पदयात्रियों में रामबाबू दीक्षित अपने दो अन्य साथी अमरीश कुमार दुबे व विमल कुमार दीक्षित भी साथ शामिल हैं। वे अपने घर से वृंदावन तक की यह लंबी दूरी पैदल तय करेंगे। यात्रा शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। रामबाबू दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने लोगों से यात्रा के दौरान उनकी आईडी पर ‘राधे-राधे’ लिखकर आशीर्वाद देने का भी अनुरोध किया। क्षेत्रवासियों ने ‘जय श्री राम’ के जयघोष के साथ तीनों युवाओं को वृंदावन के लिए रवाना किया।
महसी से तीन युवाओं ने शुरू की वृंदावन पदयात्रा: 600 किलोमीटर दूर धाम के लिए लोगों ने किया स्वागत – Mahsi News