वरिष्ठ सहायक आचार्य इनोवेटिव एजूकेशनिस्ट अवार्ड से सम्मानित:सिद्धार्थनगर में अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मिला सम्मान

5
Advertisement

सिद्धार्थनगर। रतन सेन डिग्री कॉलेज, बांसी के वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. हंसराज कुशवाहा को “इनोवेटिव एजूकेशनिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 07 दिसंबर 2025 को लखनऊ के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आयोजित एक अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया। कॉलेज ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। यह दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘पर्यावरण और समाज’ विषय पर केंद्रित थी। इसका आयोजन ग्लोकल एनवायरनमेंट एंड सोशल एसोसिएशन (जेसा), नई दिल्ली, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, कोलकाता, एन.आर.एल.सी. लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, लखनऊ, द अमेरिकन यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. और ई.सी.आर.डी. रिसर्च एंड एजूकेशन काउंसिल, हिसार, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। डॉ. कुशवाहा को यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. ए.के. वर्मा और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर 400 से अधिक विद्वान, वैज्ञानिक और शोधकर्ता उपस्थित थे। डॉ. हंसराज कुशवाहा के दो दर्जन से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दो पुस्तकों का संपादन किया है और पांच पुस्तकों में अध्याय भी लिखे हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रतिभाग किया है। विगत वर्ष उन्हें लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, नेपाल में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए भी सम्मानित किया गया था। वह जीईआरए, जीपीएस एएई, बीएचयू, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, एलएटीई जैसी कई अकादमिक संस्थानों के आजीवन सदस्य भी हैं। रतन सेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार सिंह सहित समस्त आचार्यों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डॉ. हंसराज कुशवाहा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।
यहां भी पढ़े:  बेटी का रिश्ता देखने जा रहे पिता की मौत:उतरौला में डंपर की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक फरार
Advertisement