Advertisement
बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार विकासखंड में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण यातायात बाधित हुआ और ठंड में भी अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कोहरे और ठंड के कारण उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा चौराहे पर न तो अलाव की व्यवस्था की गई है और न ही कोई अन्य पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दुकानदारों में इंद्रपाल वर्मा, रमेश चंद्र पांडे, पीयूष दुबे, अनु दुबे और मनोज कुमार शर्मा शामिल हैं। इन सभी ने प्रशासन से मांग की है कि रेहरा बाजार चौराहे पर अलाव जलाने के लिए लकड़ियों की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को ठंड से बचाया जा सके।







































