समाजसेवी ने भीषण ठंड में अलाव की व्यवस्था की:बन्ठिहवा में राहगीरों और गरीबों को मिल रही राहत

9
Advertisement

श्रावस्ती जनपद में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गिरते तापमान और सर्द हवाओं के कारण गरीब, मजदूर और राहगीर विशेष रूप से परेशान हैं। इसी क्रम में, श्रावस्ती जनपद के तहसील भिनगा क्षेत्र अंतर्गत बन्ठिहवा गांव में समाजसेवी यार मोहम्मद खान ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने गांव से गुजरने वाले लोगों और स्थानीय जरूरतमंदों के लिए अलाव की व्यवस्था कराई है। यह अलाव गांव के मुख्य रास्ते पर जलाया गया हैं। इससे रात के समय आने-जाने वाले राहगीरों, मजदूरों और बुजुर्गों को काफी राहत मिल रही है। लोग अलाव के पास रुककर ठंड से बचाव कर पा रहे हैं। स्थानीय लोग इस पहल के लिए समाजसेवी यार मोहम्मद खान की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी व्यवस्था से न केवल ठंड से बचाव होता है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और इंसानियत की भावना भी मजबूत होती है। यार मोहम्मद खान ने बताया कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा, तब तक यह अलाव की व्यवस्था जारी रखी जाएगी, ताकि कोई भी राहगीर या गरीब व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।

Advertisement