सिद्धार्थनगर के बढ़नी ब्लॉक में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ढेबरुआ थाने की मिशन शक्ति टीम और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें छात्राओं को बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ढेबरुआ थाने के एसआई कुंज बिहारी तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बाल विवाह को एक गंभीर कानूनी अपराध बताया। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी और स्पष्ट किया कि बाल विवाह कराने, उसमें सहयोग करने या उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसआई तिवारी ने बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की टीम ने छात्राओं से किसी भी सूचना या शिकायत के लिए पुलिस हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और स्थानीय थाने से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित शिक्षकों, छात्रों और छात्राओं ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ सहयोग करने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य आरक्षी अमरेश पांडेय, महिला आरक्षी मीरा रानी, श्रद्धा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से जिला समन्वयक प्रसून शुक्ला, विजय शंकर यादव, काजल श्रीवास्तव, सीतू गुप्ता, रंजना तिवारी, रेखा यादव और शिवानी तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
बढ़नी ब्लॉक में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम:मिशन शक्ति टीम और संस्थान ने छात्राओं को दी जानकारी