बिजौरा में 17 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में बिजौरा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिंदू सम्मेलन समिति के जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने की। अमरनाथ सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गोरक्षप्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी होंगे। उनकी उपस्थिति से यह आयोजन और अधिक गरिमामय तथा प्रभावशाली बनेगा। बैठक में जिला प्रचारक अवनीश जी और खण्ड कार्यवाह अजय जी सहित हिंदू सम्मेलन समिति के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा, प्रचार-प्रसार और श्रद्धालुओं की सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की। यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक जागरण और धार्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। 17 जनवरी को संकष्टी चतुर्थी (संकट चौथ) होने के कारण इस आयोजन को और भी खास माना जा रहा है।
बिजौरा में 17 जनवरी को हिंदू सम्मेलन, तैयारियां तेज:RSS के सह प्रांत प्रचारक होंगे मुख्य अतिथि