बरगदवां पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक: सुरक्षा, सशक्तिकरण और कुरीतियों पर दी जानकारी – Bargadwa Bazar(Nautanwa) News

4
Advertisement

बरगदवां पुलिस ने शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बच्चों और आमजन को जागरूक किया। टीम ने कस्बा बरगदवा, ग्राम सभा रमगढ़वा और विभिन्न धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर सुरक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने विशेष रूप से बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं को सशक्त बनाना, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और सरकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था। पुलिस टीम ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल शब्दों में दी। इसके अतिरिक्त, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर भी चर्चा की गई। जागरूकता अभियान के दौरान पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 1076, 181, 112 और 1930 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग इनका लाभ उठा सकें।
यहां भी पढ़े:  फरेंदा फीडर पर बिजली बिल वसूली अभियान सफल: 2398 उपभोक्ताओं ने 1.45 करोड़ रुपये जमा किए, सरकारी योजना का लाभ - Pharenda News
Advertisement