महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर मुर्गा चोरी का आरोप लगा है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि प्रधान प्रतिनिधि ने रात में उसके घर से मुर्गा चुराकर पार्टी की। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने अपनी तहरीर में बताया है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अपने कुछ समर्थकों के साथ मिलकर रात के अंधेरे में उसके घर के पास पार्टी की। आरोप है कि इस दौरान सीढ़ी लगाकर उसके घर से मुर्गा चुरा लिया गया। मुर्गा मालिक महिला का कहना है कि उसका मुर्गा सुबह ‘कुड़ुक-कूँ’ करने के लिए नहीं बचा, क्योंकि वह कथित तौर पर प्रधान प्रतिनिधि की पार्टी का हिस्सा बन गया। महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, प्रधान प्रतिनिधि कथित तौर पर इस मामले में सुलह-समझौते का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन महिला समझौता करने को तैयार नहीं है। वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि गांव में महिला सीट होने के कारण उनकी पत्नी ग्राम प्रधान हैं और सभी कार्य वे ही प्रधान प्रतिनिधि के रूप में करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस रात पार्टी होने का आरोप है, उस दिन गुरुवार था और वे घर पर साग-रोटी खा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि गांव के कुछ बच्चों ने चंदा इकट्ठा कर एक दुकानदार से मीट खरीदा था, जिसकी गवाही पुलिस चौकी पर भी हो चुकी है। प्रधान प्रतिनिधि ने आगे कहा कि महिला का उनके पाटीदारों से जमीन विवाद था, जिसमें उन्होंने महिला को न्यायोचित हक दिलाने की बात कही थी। उनका आरोप है कि इसी वजह से महिला उनसे खफा है और चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वियों के बहकावे में आकर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर मुर्गा चोरी का आरोप: महिला ने थाने में दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच – Pharenda News