पूर्व प्रधान के निधन पर भोज का आयोजन:रेहरा बाजार के सोनापार में 2 हजार लोग पहुंचे

2
Advertisement

बलरामपुर जनपद के विकासखंड रेहरा बाजार स्थित ग्राम सभा सोना पार्क में शनिवार को पूर्व प्रधान विक्रम सिंह के निधन पर प्रीत भोज (भाई भोज) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे। इस प्रीत भोज में करीब 2000 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में भूतपूर्व विधानसभा प्रत्याशी परवेज आलम, संतोष कुमार सिंह, पिंकू सिंह, रेहरा ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान, धर्म द्वारा धारी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश चतुर्वेदी, मोनू सिंह, बीजेपी के भूतपूर्व विधानसभा अध्यक्ष भारत नरेश सिंह, डॉ घनश्याम सिंह, अरविंद कुमार सिंह, समारोह प्रधान प्रतिनिधि विपिन सिंह, प्रकाश सिंह एडवोकेट और पूर्व प्रधान दिनेश सिंह भैरव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
Advertisement