बस्ती में किसान कांग्रेस ने मिल को सौंपा ज्ञापन:भुगतान, तौल और पर्ची व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग उठाई

4
Advertisement

बस्ती में किसान कांग्रेस ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल लिमिटेड, अठदमा रुधौली को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यह ज्ञापन किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के जिला अध्यक्ष कुंवर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिया गया। इसमें गन्ना भुगतान में देरी, तौल में पारदर्शिता की कमी और पर्ची व्यवस्था से संबंधित लंबित मुद्दों को उठाया गया। किसान नेताओं ने मिल प्रबंधन से इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अगले 15 दिनों में किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल यूनिट के हेड शैलेन्द्र मिश्रा ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। इस दौरान भारतीय किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी कन्हैया यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अभय शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव महेंद्र यादव सहित भूमिधर गुप्ता, अभिषेक यादव, शत्रुघ्न, राम करन, सूरज यादव, मीरा सिंह और किरण देवी समेत बड़ी संख्या में किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement