महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद एक दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजन उसका शव लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले में न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला चौक थाना क्षेत्र के सिहुली परसा गांव की निवासी है। महिला का आरोप है कि 2 फरवरी को गांव में नाली निर्माण को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर उसे घसीटा और उसकी गोद में मौजूद दुधमुंही बच्ची को छीनकर खेत में फेंक दिया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। चौक थाना प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नाली विवाद को लेकर महिला और उसकी जेठानी के खिलाफ पहले से ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी के अनुसार, बच्ची पहले से पैरालाइज्ड अवस्था में थी और प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज में नाली विवाद के बाद बच्ची की मौत: परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे, न्याय की मांग – Maharajganj News