बस्ती के गांव में भीषण आग:युवक का घर जला, परिवार को 5 हजार की मदद मिली

7
Advertisement

हरैया बस्ती के छपिया शुक्ल गांव में बीती रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दिलीप तिवारी का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से परिवार का बिस्तर, बच्चों के कपड़े, अलमारी, बक्सा और बेड सहित घर का सारा सामान जल गया। ठंड के मौसम में परिवार को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ‘सेवा समर्पण भाव परिवार’ के सेवादार दिलीप पाण्डेय सक्रिय हुए। उन्होंने तुरंत ₹5,000 की सहायता राशि जुटाई। दिलीप पाण्डेय पीड़ित परिवार तक पहुंचे और उन्हें कुछ कंबल के साथ नकद राशि देकर ढाढ़स बंधाया। संगठन ने अन्य सक्षम लोगों से भी पीड़ित परिवार की सहायता करने और इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने का निवेदन किया है।

यहां भी पढ़े:  महराजगंज में एसएसबी की बड़ी कार्यवाही: आठ मृत साइबेरियन पक्षियों के साथ आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग को सौंपा गया - Bakuldiha(Nichlaul) News
Advertisement