कठेला गुरुनगर आश्रम में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू:वृंदावन के स्वामी आलोकानंद शास्त्री ने सुनाई कथा

4
Advertisement

इटवा ब्लॉक के कठेला जनूवी टोला स्थित गुरुनगर आश्रम में आज से श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। इसी के साथ सायंकालीन कथा भी प्रारंभ हुई। वृंदावन धाम से पधारे श्री स्वामी आलोकानंद शास्त्री जी ने अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराया। इस अवसर पर क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने महाराज के प्रवचनों का श्रवण कर प्रसन्नता व्यक्त की। स्वामी जी ने कहा कि भगवान की कथा सुनने से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि दुख और दरिद्रता से भी मुक्ति प्राप्त होती है। कथा के आयोजन में समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से जुटे रहे और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं की निगरानी की।
यहां भी पढ़े:  सिद्धार्थनगर में वांछित आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 24 घंटे में पकड़ा गया
Advertisement