खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी: निचलौल समिति पर सुबह 9 बजे से वितरण शुरू – Bahuar(Nichlaul) News

8
Advertisement

निचलौल ब्लॉक क्षेत्र की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बैठवलिया में बुधवार को उर्वरक लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रबी सीजन की बुवाई शुरू होने के साथ ही सैकड़ों किसान सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए। भाठ क्षेत्र में इस समय गेहूं, सरसों, मटर और मसूर की बुवाई का काम तेजी से चल रहा है। इसी कारण किसान खाद लेने के लिए जल्दबाजी कर रहे हैं ताकि समय पर बुवाई पूरी हो सके। किसान नथुनी, किशुन, लाल बिहारी, सत्यनारायन, सुभाष, दिनेश, राजेश, जब्बार और अलताफ ने बताया कि उन्हें सुबह लाइन में लगने के बाद खाद मिली। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सर्वर ठीक चलने के कारण खाद लेने में कोई विशेष दिक्कत नहीं हुई। समिति के सचिव प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि खाद का वितरण सुबह नौ बजे से ही शुरू कर दिया गया था। भीड़ को देखते हुए दो मशीनें लगाई गई हैं। गोदाम पर साढ़े आठ सौ बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है और किसानों के 200 पासबुक जमा हैं। पासबुक के आधार पर खाद का वितरण किया जा रहा है, जो देर शाम तक जारी रहेगा। सचिव यादव ने किसानों से अपील की कि समिति पर खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने किसानों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया।
यहां भी पढ़े:  कलनाखोर में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन:गोंडा बना विजेता, प्रयागराज उपविजेता; ग्रामीण खेल संस्कृति को मिला बढ़ावा
Advertisement