बहराइच में मकान पर गिरा बरगद का पेड़: एक मासूम सहित पांच लोग दबकर घायल, लाखों का नुकसान – Bahraich News

5
Advertisement

बहराइच के नगर कोतवाली इलाके के वजीरबाग में बुधवार सुबह एक विशालकाय पेड़ मकान पर गिर गया। इस हादसे में एक मासूम सहित पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घर में रखा लाखों का गृहस्थी का सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना वजीरबाग निवासी इरशाद के मकान के पास हुई। बताया गया कि कुछ लोग इरशाद के घर के बगल में बरगद का पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान पेड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक उनके मकान पर आ गिरा। पेड़ गिरने से घर के बाहर बैठे शिबू, सुल्तान और सबा सहित पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गृह स्वामी इरशाद ने बताया कि पेड़ गिरने से उनके मकान की दीवारें और छत पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। इसके साथ ही घर में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस घटना में करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज में युवक पर हमले का आरोप: गाड़ी देने से मना करने पर विवाद, अस्पताल में इलाज जारी - Siswa(Maharajganj) News
Advertisement