ऐठीडीह निवासी का असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयन:बस्ती के कप्तानगंज में खुशी, परिजनों और गुरुओं को दिया श्रेय

8
Advertisement

बस्ती जिले के कप्तानगंज विकास खंड के मैडेऊवा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव ऐठीडीह निवासी प्रभाकर त्रिपाठी का चयन असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पद पर हुआ है। उनके चयन की सूचना मिलते ही गांव में हर्ष का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी। प्रभाकर त्रिपाठी श्री ललन चंद्र त्रिपाठी के बड़े पुत्र हैं। उनके पिता पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल वेदपुर नचना दुबौलिया में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। प्रभाकर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लारसा रिपब्लिक स्कूल, कप्तानगंज, बस्ती से प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई बीएनएसडी इंटर कॉलेज, कानपुर से पूरी की और एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल से बी.टेक की उपाधि हासिल की। अपनी सफलता का श्रेय प्रभाकर ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। गांव के लोगों ने प्रभाकर की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यहां भी पढ़े:  ठूठीबारी उपकेंद्र द्वारा बिजली राहत योजना का व्यापक प्रचार: अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक कर लाभ दिलाने का लक्ष्य - Bakuldiha(Nichlaul) News
Advertisement