बलरामपुर में दो वारंटी गिरफ्तार:पचपेड़वा पुलिस को मिली सफलता, दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया

8
Advertisement

बलरामपुर। पचपेड़वा पुलिस ने 10 दिसंबर 2025 को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। इन दोनों को संबंधित मुकदमों में आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देश पर अपराधों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. श्री जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में पचपेड़वा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान और उनकी टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान रामकृपाल पुत्र पाटन, निवासी विजयनगर, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर और इंसाफ अली पुत्र अनवर अली, निवासी बनकटवा मिश्रौलिया, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन प्रसाद, उपनिरीक्षक जोखन प्रसाद, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव शामिल थे।
यहां भी पढ़े:  पुलिस अधीक्षक ने तुलसीपुर थाने का निरीक्षण किया:व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए आवश्यक निर्देश
Advertisement